मीराबाई नगर बाईपास रोड पर सनसनी, स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग
मीराबाई नगर बाईपास रोड पर सनसनी, स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात बदमाशों ने की फायरिंग
अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज
घटना बुधवार रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। चित्रगुप्त नगर वार्ड निवासी 40 वर्षीय गोविंद सोनी, पुत्र गोपाल सोनी, भोजन करने के बाद बाईपास रोड पर टहल रहे थे। गोविंद सोनी की सब्जी मंडी रोड पर आभूषण की दुकान है।
पीड़ित गोविंद सोनी ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर तमंचे से फायर किया। पहली गोली उसके पीठ को छूते हुए निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने एक और फायर किया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई
घटना की जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने कोठीभार पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गोविंद सोनी को इलाज के लिए सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी कोठीभार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ।