नाली की सफाई नही होने पर ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा /कुशीनगर
गांव में साफ सफाई न होने से सड़काें पर फैले गंदगी और बजबजाती नालियां महकमे की पोल खोल रही है। तमकुही ब्लाक के चन्द्रौटा ग्राम पंचायत में दो माह से सफाईकर्मियों के न आने से नालियों से गंदा पानी सड़क पर बहने लग रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
तमकुही ब्लाक के चन्द्रौटा गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों के न आने से गांव में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।मंगलवार को नाराज ग्रामीणों ने गांव के बजबजाती नालियों के पास जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। कहा कि मुख्य सड़क पर नाली का गंदा पानी व बजबजाती नालियों से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर सताता रहता है। कई बार अवगत कराने के बाद भी ब्लाक कार्यालय द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गयी। इस दौरान अब्दुल अंसारी,अमरुद्दीन,सगीर अंसारी,फैयाज अंसारी,रहमुद्दीन,रसीद अंसारी,अमीना खातुन,सितमा खातुन,जुबैरी खातुन,रसीदन खातुन,अजमुन नेशा,सेराज,मुस्लिम सावीर,सकलैन आदि लोग उपस्थित रहे।