देवरिया और सिवान के बीच फाइनल  मुकाबला  आज

Dec 21, 2025 - 19:47
 0
देवरिया और सिवान के बीच फाइनल  मुकाबला  आज

देवरिया और सिवान के बीच फाइनल  मुकाबला  आज

अमिटरेखा/हारून अली/फाजिलनगर/पिपरा कनक /कुशीनगर

क्षेत्र के जोगियां में यूथ क्लब जोगियां द्वारा स्व.शिवसागर सिंह फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में देवरिया की टीम छपरा की टीम को 3- 1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई।शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देवरिया और सिवान के बीच खेला जायेगा। 
   शुक्रवार को खेले गए इस प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच के पहले हाफ में देवरिया की टीम ने दो गोल मारकर अपनी बढ़त बना लिया। दूसरे हाफ के दसवें मिनट में छपरा कि टीम ने एक गोल किया लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में देवरिया की टीम ने एक गोल मारकर मैच को 3- 1 से जीत लिया। मैच के रेफरी मकसूद आलम जबकि लाइन मैंन प्रभात मिश्रा और अशोक यादव रहे। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि साहित्यकार और लोकरंग महोत्सव के आयोजक सुभाषचंद्र कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ कराया । मैच के समाप्ति पर  विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवा अनुभव राय, मोहित प्रजापति, लालाबाबू यादव, चंद्रदीप कुशवाहा, डॉ मजहर अली, अमित सिंह, किरन गुप्ता, संध्या शर्मा, रिशु यादव, काजल शर्मा, निशु कुशवाहा, सुनंदा शर्मा को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अध्यक्ष नितान्त सिंह, संयोजक इसराइल अंसारी, भुनेश्वर कौशल किशोर सिंह, योगेंद्र कुमार, हदीश अंसारी, सिकन्दर गोंड, जमशेद, मुन्ना शर्मा,मुस्लिम, बैतुल्लाह, डब्लू, हरेंद्र गुप्ता, संजय कुशवाहा, विभूति पाठक, बीके श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहता है।