झगड़ा छुड़ाने गये पड़ोसी की पिटाई,कार्यवाई के लिये कप्तान से गुहार
अमिट रेखा/नितांत सिंह/पटहेरवा/कुशीनगर
पट्टीदारों के मारपीट में बीच बचाव करने गए पड़ोसी को झगड़ा कर रहे पट्टीदारों ने जमकर कर पिटाई कर दी।लेकिन पुलिस कोई कार्यवाई नही की।अब पीड़ित पुलिस अधीक्षक से मिलकर कार्यवाई की मांग की है।
चौराखास के गांव भानपुर निवासी मन्नू प्रजापति पुत्र रविंद्र प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में लिखा है कि 9 जनवरी को सुबह उसके पट्टीदार आपस में झगड़ा व मारपीट कर रहे थे।वह बीचबचाव करने गया तो पट्टीदार आपस में मारपीट करना बंद कर उसे ही लाठी-डंडा से मारपीट कर लहुलुहान व घायल कर दिए।इस बाबत चौराखास पुलिस को तहरीर दी लेकिन आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध कोई कार्यवाई नही की गई।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच कराके आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाये।