कुशीनगर : बहादुरपुर चौकी के सामने संदिग्ध पिकअप! पेट्रोल-डीजल के खेल पर उठे सवाल, जांच की मांग
अमिट रेखा / कुशीनगर। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के सामने खड़ी एक संदिग्ध पिकअप को लेकर पेट्रोल-डीजल के संभावित अवैध परिवहन की आशंका जताई जा रही है। वाहन की तस्वीर सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि, पिकअप में पेट्रोल या डीजल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में वाहन की जांच कर ईंधन के स्रोत, परिवहन के उद्देश्य और वैध दस्तावेजों की पड़ताल जरूरी है।
अब सवाल है कि पुलिस और आपूर्ति विभाग इस संदिग्ध वाहन की जांच कब करेंगे और पूरे मामले की सच्चाई कब सामने आएगी?