उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज चौधरी को  धर्मनाथ खरवार  ने दिया हार्दिक बधाई 

Dec 17, 2025 - 11:54
 0
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज चौधरी को  धर्मनाथ खरवार  ने दिया हार्दिक बधाई 
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज चौधरी को  धर्मनाथ खरवार  ने दिया हार्दिक बधाई 

अमिट रेखा/महराज गंज

उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पंकज चौधरी को  धर्मनाथ खरवार  ने दिया हार्दिक बधाई 
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर  पंकज चौधरी के मनोनयन पर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया गया यह निर्णय संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती प्रदान करने वाला सिद्ध होगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश परिषद क्षेत्रीय महामंत्री एस्टी मोर्चा के धर्मनाथ खरवार ने कहा कि  पंकज चौधरी  को संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पण और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए पूर्णतः योग्य बनाती है। उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तर प्रदेश और अधिक सशक्त होकर जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का कार्य करेगी। माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी  के देखरेख में जिले में विभिन्न दायित्व पर काम किया  वही धर्मनाथ खरवार ने कहा जब मैं विद्यार्थी परिषद में था तब से इनका सहयोग हमे मिलते चलाया् है आगे भी इनके नेतृत्व में हम 27 में प्रचंड बहुमत में आ रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के मार्गदर्शन में  पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा और आगामी चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगा।
अंत में धर्मनाथ खरवार ने  पंकज चौधरी  को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।