स्काउट गाइड एवं रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुरूआत 

Jan 22, 2026 - 19:23
 0
स्काउट गाइड एवं रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुरूआत 

स्काउट गाइड एवं रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुरूआत 

अमिट रेखा/ संतराज यादव/सहजनवां

गोरखपुर। चंद्रकांति रमावती देवी आर्य महिला पीजी कॉलेज में बीएड विभाग तथा रोवर्स रेंजर्स विभाग द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से शुभारम्भ हुआ। शिविर में महाविद्यालय प्रबंधक डॉ. विजयलक्ष्मी मिश्रा ने ध्वजारोहण करते हुए शिविर का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं को मूल्यवान अनुभव प्रदान करते हैं जो व्यक्तिगत विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देते है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में  इसरत सिद्धिकी एलटी (गाइड) सूरज चन्द एलटी स्काउट एवं  शिवा कुमार के निर्देशन में चलेगा। 
 इस प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न प्रकार की गांठ बाधना, टेंट लगाना कठिन परिस्थितियों में जीवन निर्वाह करना एवं प्राथमिक चिकित्सा सामाजिकता एवं अच्छी आदतों का विकास करना इत्यादि बातें सिखाई जाएंगी। 
 प्रशिक्षण में प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. अपर्णा मिश्रा रोवर्स एंव रेंजर्स टीम लीडर डॉ. रेखा रानी शर्मा, डॉ. इतेंद्र धर दूबे, डॉ. ममता तिवारी, अनंत कुमार पाठक डॉ. विकास कुमार श्रीवास्तव, ऋृचा दुबे आदि उपस्थित रही।