सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन

Jan 23, 2026 - 19:13
 0
सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन

सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन

अमिट रेखा/ संत राज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर

सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बरेली राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर सुपीरियर पॉलिमर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के परिसर में देशभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं राष्ट्रीय भावना के साथ संपन्न हुआ।
यह विशेष कार्यक्रम सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के माननीय चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सीएचआरओ एवं कॉरपोरेट अफेयर्स प्रमुख डॉ. सुनील कुमार मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी।
कार्यक्रम के दौरान जब वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ, तो पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम, एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से गूंज उठा। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे गर्व के साथ इस ऐतिहासिक गीत को आत्मसात किया।
यह आयोजन सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की राष्ट्रीय मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। कार्यक्रम ने सभी को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।
समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति की मजबूत भावना के साथ हुआ, जिसने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण हेतु सामूहिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।