मिशन कर्मयोगी के तहत 12 राज्यों के प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर मंथन

Oct 26, 2026 - 21:14
Oct 26, 2026 - 21:39
 0
मिशन कर्मयोगी के तहत 12 राज्यों के प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर मंथन
मिशन कर्मयोगी के तहत 12 राज्यों के प्रशिक्षण संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर मंथन

सीएम योगी ने किया साधना शृंखला कार्यशाला का शुभारंभ, UNNATI Capability I

ndex और नेशनल करिकुलम डिजाइन फ्रेमवर्क लॉन्च

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक : लखनऊ।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित उत्तरी क्षेत्रीय कार्यशाला ‘साधना शृंखला-2026’ के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों को क्षमता विकास संस्थानों के रूप में विकसित करना है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (RUPAAM) और भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (CBC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह तथा CBC की चेयरपर्सन एस. राधा चौहान भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के दौरान UNNATI Capability Index और National Curriculum Design Framework का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले देश के पहले तीन राज्यों तथा मिशन कर्मयोगी के तहत विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले उत्तर प्रदेश के विभागों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘साधना शृंखला-2026’ विभिन्न राज्यों के प्रशासनिक अनुभवों, नवाचारों और बेहतर कार्यप्रणालियों को साझा करने का प्रभावी मंच है। इससे उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को दूसरे राज्यों के सफल प्रयोगों से सीखने का अवसर मिलेगा। वहीं, अन्य राज्यों के प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश में अपनाई गई नवाचारी पहल और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्थाओं से परिचित हो सकेंगे।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र