शानदार भोजपुरी सिनेमा"लाल दाना" कि तैयारी 

Dec 25, 2025 - 18:40
 0
शानदार भोजपुरी सिनेमा"लाल दाना" कि तैयारी 

शानदार भोजपुरी सिनेमा"लाल दाना" कि तैयारी 

अपनी दूसरी फिल्म कुशीनगर में दस्तक देंगे भोजपुरी फिल्म निर्देशक  सतेंद्र नारायण दुबे "सत्या" 

अमिटरेखा/हारून अली/ फाजिलनगर/कुशीनगर 

सतेन्द्र दुबे हिंदी  फिल्म , सीरियल व भोजपुरी फिल्म के बहुत से फिल्मों में मुख्य सह निर्देशक रहे हैं लेकिन पहली बार स्वतंत्र रूप से शानदार भोजपुरी सिनेमा लाल दाना को निर्देशित करने के बाद अब दूसरी फिल्म की तैयारी में है । इसी के साथ वह कुशीनगर की धरती पर फिल्म निर्माण के साथ दस्तक देंगे ।सतेन्द्र दुबे  ने अपने फिल्म के बारें में बताया कि “लाल दाना” एक हॉरर सस्पेंस वाली लव स्टोरी ड्रामा फिल्म थी  , जिसका हमारे द्वारा बेहतरीन निर्देशन हुआ है जिसके  निर्माता राजेश श्रीवास्तव  है । उन्होंने कहा कि एक अच्छी फिल्म के निर्माण में निर्माता की अहम भूमिका होती है।
फिल्म निर्देशक सतेन्द्र दुबे “सत्या“  मूलतः उत्तर प्रदेश के अयोध्या के खपड़ा डीह व भीटी अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं अपने  कुशल निर्देशन के कारण अगली भोजपुरी फिल्म के लिए अनुबंधित किए गए हैं ।जिसकी शूटिंग नए साल 2026 के फरवरी से मार्च तक होनी है।
निर्देशक सतेन्द्र दुबे ने अपने फिल्म लाल दाना के कलाकारों के बारे में बताया कि जितने भी कलाकार है सब अपने किरदारों को बख़ूबी निभाया है  इस फिल्म के मुख्य नायक नायिक अनिल कृष्णा,  रूपा मिश्रा , अनन्या सिंह है वहीं  सह कलाकार दीपक सिन्हा, संजय वर्मा, उमाकांत राय, जितेन्द्र श्रीमाली नागेंद्र भारती आदि और भी अन्य है।
वहीं टेक्नीशियन की बात करे तो डी ओ पी विजय आर पाण्डेय क्रिएटिव संजय शुभांकर और मुख्य सह निर्देशक संजय तिवारी निर्देशक सहयोगी मसूर लाल पप्पू मौर्य लेखक राहुल दुबे निर्माता राजेश श्रीवास्तव एक्शन दिनेश यादव संगीत अनुज तिवारी का हैं। अपनी दूसरी फिल्म के बारे में पूछने पर बताया कि सारे स्टार कास्ट जल्द ही फाइनल कर लिए जाएंगे । आगामी भोजपुरी फिल्म कुशीनगर ,लखनऊ , प्रताप गढ़ ,पीलीभीत आदि के  विभिन्न सुंदर लोकेशनों पर फिल्माई जाएगी ।