महिला समूह की बैठक  आयोजित

Jan 21, 2026 - 19:13
 0
महिला समूह की बैठक  आयोजित

महिला समूह की बैठक  आयोजित

अमिट रेखा/ संत राज यादव

सहजनवा/ गोरखपुर। विकासखंड पिपरौली में सभी समूह की महिलाओं की बैठक पिपरौली ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर चर्चा की गई।बैठक में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें ब्याज मुक्त ऋण, प्रशिक्षण और उद्यमिता विकास शामिल हैं। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्राप्त किया ।इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने विकास कार्यों और बैठकों की अनियमितता पर चर्चा की। बैठक का संचालन एडीओ (आईएसबी) संजय कुमार दुबे ने किया।