भाकियू राष्ट्रीयतावादी के नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
1 मई 2026 का कार्यक्रम स्थगित, भाकियू राष्ट्रीयतावादी के नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट
अमिट रेखा/संतराज यादव/गोरखपुर
गोरखपुर 1 मई 2026 को प्रस्तावित भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के कार्यक्रम को प्रशासन ने रोक दिया है। जिला अध्यक्ष बाराबंकी विधि चंद यादव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचंद्र सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया है।
प्रशासन ने संगठन की दो प्रमुख मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह के आदेश पर 1 मई का प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के प्रदेश महासचिव संतराज यादव ने भी कार्यक्रम स्थगित करने के निर्णय का समर्थन किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करें और शांति बनाए रखें। संगठन की ओर से कहा गया है कि मांगें मान लिए जाने के बाद आंदोलन की आवश्यकता नहीं रही। आगे की रणनीति केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर तय की जाएगी।