33 हजार केवीए टावर पर चढ़ी युवती, सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मचा हड़कंप

Dec 25, 2025 - 11:36
 0
33 हजार केवीए टावर पर चढ़ी युवती, सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मचा हड़कंप

33 हजार केवीए टावर पर चढ़ी युवती, सरकारी नौकरी की मांग को लेकर मचा हड़कंप

अमिट रेखा /जितेंद्र तिवारी/ महराजगंज

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करदह में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती 33 हजार केवीए के निर्माणाधीन विद्युत टावर पर चढ़ गई। टावर की सबसे ऊंची चोटी पर युवती को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
टावर पर चढ़ी युवती की पहचान करदह निवासी रिम्पा (21 वर्ष), पुत्री छोटेलाल गौतम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और युवती को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, युवती घरेलू कार्यों से असंतुष्ट थी और प्रशासन से सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रही थी। बताया गया कि युवती की शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल (10वीं पास) है।
काफी देर की मशक्कत और समझाने-बुझाने के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है।