वीर बाल दिवस के अवसर पर  भव्य आयोजन 

Dec 28, 2025 - 20:39
 0
वीर बाल दिवस के अवसर पर  भव्य आयोजन 

वीर बाल दिवस के अवसर पर  भव्य आयोजन 

अमिट रेखा/ संत राज यादव 

गोरखपुर।  विकासखंड पिपरौली में वीर बाल दिवस के अवसर पर   सरस्वती देवी इंटर कॉलेज  में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर वीर बाल दिवस का जश्न मनाया और गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की वीरता को याद किया।
प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों ने अपने साहस और वीरता का परिचय देते हुए दीवार में जिंदा चुनवाए जाने का सामना किया था। उन्होंने बच्चों को वीर बाल दिवस के महत्व के बारे में भी बताया।
इस अवसर पर बच्चों को प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यापकों ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया और बच्चों को वीरता की कहानियां सुनाईं।
कार्यक्रम में शामिल अध्यापकों में रमाकांत सिंह, रामेश्वर सिंह, दयाराम सिंह, धर्मेंद्र, प्रदीप कुमार सिंह, राधा मद्धेशिया, गिरिराज, कैलाश सना, अनुपम चंदा आदि शामिल थे।