यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली पर डबल राहत की उम्मीद, नवंबर के बिल में मिल सकती है 9% तक छूट

Oct 28, 2026 - 06:12
 0
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली पर डबल राहत की उम्मीद, नवंबर के बिल में मिल सकती है 9% तक छूट

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को त्योहारों के दौरान 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ नवंबर के बिजली बिल में करीब 9% तक की राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, छूट को लेकर पावर कॉरपोरेशन की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

बताया जा रहा है कि 8 अक्टूबर से प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जो छठ पर्व तक जारी रहने की संभावना है। अक्टूबर में ग्रामीण क्षेत्रों को औसतन 23.30 घंटे बिजली मिली, जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह औसत करीब 22 घंटे था।

नवंबर के बिजली बिल में ईंधन अधिभार शुल्क (फ्यूल सरचार्ज) ऋणात्मक रहने पर उपभोक्ताओं को करीब 9% तक की राहत मिल सकती है। इससे पहले जुलाई में 4.43%, अगस्त में 2.92%, सितंबर में 7.93% और अक्टूबर में 5.24% की राहत मिलने का दावा किया गया है।

यदि नवंबर में करीब 9% की छूट की पुष्टि होती है, तो यह उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत होगी। फिलहाल, अंतिम निर्णय और आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र