युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव

Feb 8, 2026 - 09:34
 0
युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव

युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव

अमिट रेखा/संतराज यादव/ सहजनवा/ गोरखपुर 


गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में सरसों के खेत में एक अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक की छाती में चाकू घुसा हुआ मिला और उसके शरीर पर कई गहरे घाव थे।
घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर शराब की खाली बोतलें और पानी के पाउच बरामद हुए हैं। शक है कि हत्या से पहले वहां पार्टी हुई थी और झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।गांव वालों ने बताया कि शनिवार सुबह जब वे खेत की तरफ गए तो खौफनाक मंजर देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के पास ईयरबड्स मिले हैं, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब है।
 पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मामला लूट का है या सोची-समझी हत्या का।
युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।