मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

Jan 23, 2026 - 09:29
 0

मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि मेरा युवा भारत, कुशीनगर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा दिनांक 22 एवं 23 जनवरी 2026 को उच्च प्राथमिक विद्यालय, सिरसिया खोहिया, विकासखंड कसया में विकासखंड स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में विकासखंड पडरौना एवं कसया के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के समस्त युवक एवं युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रतिभागियों का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य होगा।
उक्त खेल-कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग: कबड्डी 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, बालक वर्ग:  वॉलीबॉल, 400 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, (बालक वर्ग), प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विजेताओं को जनपद स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
नोट: किसी भी प्रतिभागी को यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।