भीटी खोरिया आदर्श इंटर कॉलेज की बदली तस्वीर,
भीटी खोरिया आदर्श इंटर कॉलेज की बदली तस्वीर,
प्रिंसिपल मनोज राय की दूरगामी सोच से बना मॉडल स्कूल
इस कॉलेज से निकले छात्र देश-विदेश में निभा रहे जिम्मेदारी
अमिट रेखा/ संतराज यादव/सहजनवा
सहजनवा गोरखपुर सहजनवा तहसील के ब्लॉक पिपरौली स्थित ग्राम सभा भीटी खोरिया के आदर्श इंटर कॉलेज की बदली हुई तस्वीर देखकर हर कोई गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रविवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिला मंत्री कुलभूषण उर्फ दीपक पाण्डेय ने विद्यालय का दौरा किया और पठन-पाठन की व्यवस्था देखकर संतोष जताया।
दीपक पाण्डेय ने बताया कि यह इंटर कॉलेज इस क्षेत्र का बहुत पुराना विद्यालय है। इस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले अभिभावक, चाचा, बड़े भाई, बहन-बेटियां आज देश-विदेश में सरकारी, अर्द्धसरकारी, राजनीति, बिजनेस, स्वर्णकारिता समेत हर क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिस समय यहां पढ़ाई होती थी, तब इतनी सुचारू व्यवस्था नहीं थी। आज विद्यालय में कंप्यूटर लैब, शुद्ध पेयजल, हर कमरे में चार-चार सीलिंग फैन, सीसीटीवी कैमरे, हरे-भरे पौधे, रंग-रोगन की हुई दीवारें, बाउंड्री व सुंदर गेट मौजूद हैं। जिस दीवार में कभी सांप-बिच्छू का डर रहता था, आज उसका जीर्णोद्धार हो चुका है।
इस बदलाव का श्रेय विद्यालय के प्रिंसिपल मनोज राय की दूरगामी सोच, विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ और बच्चों को जाता है। पाण्डेय ने कहा,जहां एक तरफ सरकारी विद्यालय सरकार की कमियां गिनाने में समय बर्बाद करते हैं, वहीं मनोज राय जी और उनकी टीम ने संदेश दिया कि हर काम सरकार नहीं करती, कुछ काम समाज में अपने मान-सम्मान के लिए खुद करने पड़ते हैं।
विद्यालय में हर रोज बच्चों को शुद्ध भोजन दिया जाता है। सोमवार को फल वितरित किए जाते हैं। हर स्टाफ अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभा रहा है।
दीपक पाण्डेय ने कहा कि ब्लॉक पिपरौली, तहसील सहजनवा का यह इंटर कॉलेज आज क्षेत्र के लिए एक नजीर बन गया है। मां सरस्वती के इस सुंदर मंदिर में उपस्थित दर्ज कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।