सपा के पूर्व महासचिव स्व. राजेंद्र यादव का ब्रह्मभोज

Sep 11, 2026 - 11:56
 0
सपा के पूर्व महासचिव स्व. राजेंद्र यादव का ब्रह्मभोज

सपा के पूर्व महासचिव स्व. राजेंद्र यादव का ब्रह्मभोज

 मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने जन नेता को दी श्रद्धांजलि

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

संत कबीर नगर/खलीलाबाद थाना खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम चंदवापार निवासी समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव स्वर्गीय राजेंद्र यादव का  दिनांक 10 सितंबर वृहस्पतिवार को ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया।इस दौरान लोगों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह ने अपने कर्मठ, जुझारू, निष्पक्ष और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले नेता को याद करते हुए नमन किया।ब्रह्मभोज कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता, पदाधिकारी, किसान और ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए उनके समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि देने वालों में प्रमुख रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष के.डी. यादव, जय राम पांडे, सपा नेता विजय बहादुर यादव (गोरखपुर), सपा जिलाध्यक्ष संत कबीर नगर गौहर अली, सपा जिला महासचिव विनोद यादव, डॉ. मालती यादव, प्रिया पाठक, जिला सचिव सपा महेंद्र यादव, भारतीय किसान यूनियन प्रदेश महासचिव संत राज यादव (गोरखपुर), रामचंद्र यादव, राम प्रकाश यादव, सुरेंद्र प्रसाद यादव सपा सांसद पप्पू निषाद,  सैकड़ों समर्थकों के साथ मौजूद रहे।