पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व
पूर्व माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर
पिपरौली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कालेसर में नवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान छात्र- छात्राओं द्वारा नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर नारी शक्ति, भारतीय संस्कारों और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया।
इस दौरान प्रधानाध्यापिका मंजू देवी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य, साहस तथा सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। इसके बाद छात्र/छात्राओं द्वारा मां दुर्गा के नौ दिव्य रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का जीवंत एवं भावपूर्ण प्रदर्शन किया। बच्चों की पारंपरिक वेशभूषा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।आगे प्रधानाध्यापिका ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं।इस दौरान संगीता सिंह, सरोज सिंह सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।