जाफरा बाजार में मिला लावारिस बच्चा, तिवारीपुर पुलिस को सौंपा
जाफरा बाजार में मिला लावारिस बच्चा, तिवारीपुर पुलिस को सौंपा
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर
शनिवार दोपहर तिवारीपुर थाना क्षेत्र के जाफरा बाजार में एक बच्चा स्थानीय निवासी रवि रावत को मिला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को तिवारीपुर थाने की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस के माध्यम से बच्चे के परिजनों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।यदि कोई व्यक्ति इस बच्चे को पहचानता है या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखता है, तो वह तिवारीपुर थाने के मोबाइल नंबर 9454403525 पर संपर्क कर सकता है।