हैदराबाद गया मजदूर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप

Oct 22, 2026 - 14:03
 0
हैदराबाद गया मजदूर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप

हैदराबाद गया मजदूर की संदिग्ध मौत, पत्नी ने ठेकेदार पर लगाया हत्या का आरोप

बच्चें हुए बेसहारा पत्नी  परवरिश करने में  हुई लाचार

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा गोरखपुर 

गीडा, गोरखपुर गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सार में एक मजदूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छह माह पहले रोजी-रोटी की तलाश में हैदराबाद गया मजदूर घर तो लौटा, लेकिन जीवित नहीं बल्कि शव बनकर।भड़सार निवासी रंगीता देवी ने बताया कि उनके पति मुनील गुप्ता को सहजनवां क्षेत्र के ग्राम सेमरा निवासी ठेकेदार विनोद प्रजापति पेंटिंग कार्य के लिए हैदराबाद ले गया था। आरोप है कि छह माह तक मजदूरी का एक भी पैसा नहीं दिया गया। जब परिवार ने पैसे की मांग की तो ठेकेदार टालमटोल करता रहा।
पीड़िता का आरोप है कि मजदूरी मांगने और शिकायत करने की बात कहने पर ठेकेदार ने मुनील के साथ मारपीट कर पेट्रोल / तेजाब डालकर जला दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बाद में एंबुलेंस से शव घर भिजवा दिया गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है, जिनकी उम्र क्रमशः 10 वर्ष, 7 वर्ष और 4 वर्ष है। परिवार के इकलौते सहारे की मौत के बाद बच्चों के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।पीड़िता ने थाना गीडा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ गीडा को जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़िता ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।