जिलाधिकारी ने अमडा उर्फ झूलनीपुर में लगाई चौपाल

Jan 5, 2026 - 21:58
 0
जिलाधिकारी ने अमडा उर्फ झूलनीपुर में लगाई चौपाल

जिलाधिकारी ने अमडा उर्फ झूलनीपुर में लगाई चौपाल

एम संतोष शर्मा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी समाधान का आश्वासन दिया

अमिट रेखा/तैयब अली चिश्ती/महराजगंज

 शनिवार को निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के सीमावर्ती गांव अमड़ा  उर्फ़ झुल्लीपुर स्थित पंचायत भवन में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिला अधिकारी संतोष शर्मा ने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके निस्तारण का आदेश दिया। चौपाल में किसान संतोष पाल मिथुन पाल जमालुद्दीन मुस्तफा घनश्याम सोनू मद्धेशिया जनार्दन और बलराम सहित कई ग्रामीणों ने जेएचवी शुगर मिल गडौरा द्वारा गन्ना भुगतान न मिलने की शिकायत की जिलाधिकारी ने जिला गन्ना अधिकारी को तत्काल गन्ना भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए भेजा गया। चौपाल की शुरुआत दो बच्चों के अन्नप्राशन और दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के साथ हुई। इस अवसर पर पशुपालन समाज कल्याण और आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए थे। जहां ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना फार्मर रजिस्ट्रेशन और 100 दिन रोजगार सहित अन्य योजनाओं के तीन-तीन लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, डीसी मनरेगा गौरवेंद्र सिंह, डीडीओ भोलेनाथ, वीडियो समा सिंह, सीडीपीओ अजय कुमार नायक, एडीओ पंचायत विनय कुमार पांडे, एडीओ कृषि जगत नारायण प्रजापति, ग्राम सचिव अब्दुल्लाह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।