छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश; सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश

Nov 10, 2026 - 20:31
 0
छठ महापर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा तोहफा, 16 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश; सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : नई दिल्ली। लोकआस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर दिल्ली सरकार ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। छठ पर्व के महत्व और राजधानी में रहने वाले पूर्वांचल एवं बिहार के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 16 नवंबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

सरकारी आदेश के अनुसार इस दिन दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में छुट्टी रहेगी। सरकार के इस निर्णय से छठ व्रत करने वाले परिवारों को पर्व की तैयारियों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर से नहाय-खाय के साथ होगी। इसके बाद 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 16 नवंबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन होगा।

दिल्ली में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यहां बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग निवास करते हैं, जो पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पर्व को मनाते हैं। सार्वजनिक अवकाश की घोषणा को छठ व्रतियों के लिए सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

रिपोर्ट: अमर

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र