गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर दिव्यांग सहित गरीबों मजलूल लोगों को कम्बल वितरण

Jan 28, 2026 - 07:25
 0

गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर दिव्यांग सहित गरीबों मजलूल लोगों को कम्बल वितरण

अमिट रेखा/अवनीश कुमार/कुशीनगर/हाटा

कुशीनगर में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा नेता श्रीराम मद्धेशिया ने ध्वजारोहण किया, इस दौरान उन्होंने 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता श्रीराम  मद्धेशिया ने अपने निजी आवास पर  लोगों की उपस्थिति में  ध्वजारोहण किया।
ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद कंबल वितरण शुरू हुआ। वितरण के दौरान सड़क पर आने वाले कुछ दिव्यांगों को भी विशेष रूप से कंबल दिए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिल सके।
      इस अवसर पर श्रीराम मद्धेशिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। उन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और कहा कि यह दिन भारत के संविधान लागू होने का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से देश की प्रगति में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कर सेवा का सराहनीय कार्य किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने श्री मद्धेशिया को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में जिला मंत्री बाबू नंदन सिंह, मंडल अध्यक्ष मोतीचक अरुण पांडे सहित विनय कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, राकेश सिंह, रमाकांत मद्धेशिया, अजीत सिंह, नर्मदा यादव ,अशोक और प्रेम शंकर त्रिपाठी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।