शराब भट्ठी में घुस कर नकदी सहित सामान की चोरी
अमिट रेखा/नितांत सिंह/ पटहेरवा /कुशीनगर
अज्ञात चोरों ने सरकारी ठेका की शराब की दुकान में रात छत के रास्ते दुकान के अंदर घुस कर नकदी सहित अन्य सामान चुरा ले गए है।घटना के जानकारी सुबह दुकानदार के दुकान पर आने पर हुई।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव भेलया चौराहा पर देशी शराब की दुकान है।उस दुकान को दुकानदार शनिवार रात बंद कर घर चला गया।लेकिन इसी बीच अज्ञात चोरों ने शराब भठ्ठी की दुकान की एलवेस्टर को हटा कर दुकान में घुस कर दुकान में रखा नकदी चालीस हजार व शराब की कुछ पैकेट चुरा ले गए।घटना की सूचना दुकान के सुबह आने पर हुई।पीड़ित सत्येन्द्र चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।जब कि थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है।जांच किया जा रहा है।