श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर झूम उठा सखनी धाम, जयकारों से गूंजा पंडाल

Feb 13, 2026 - 06:26
 0
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर झूम उठा सखनी धाम, जयकारों से गूंजा पंडाल

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग पर झूम उठा सखनी धाम, जयकारों से गूंजा पंडाल

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

क्षेत्र के प्राचीन बाबा चन्द्रनाथ धाम सखनी में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान गुरुवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य संजय कृष्ण किंकर ने श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण रसपान कराते हुए कहा कि यह कथा मानव जीवन को सही मार्ग दिखाने के साथ उसे धर्म, सत्य और भक्ति मार्ग प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ, जिनकी दिव्य लीलाएं आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत भावुक प्रसंग प्रस्तुत किया गया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का वर्णन हुआ, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। संगीतमय प्रस्तुति ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया। भजनों और मधुर संगीत की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं कई श्रोता भावविभोर हो उठे।

वही मंदिर के पुजारी प्रेम गिरि जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि यह मानव जीवन को सदाचार, सेवा, प्रेम और करुणा का संदेश देने वाला महान ग्रंथ है। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा का समापन विधिवत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ किया गया। कार्यक्रम में ओम प्रकाश यादव, अनिल सिंह, श्रीकांत यादव, उमेश राय, नंद किशोर राय, धर्मराज राय, विक्की राय, रंजन राय, ओपी यादव, रंजन श्रीवास्तव, छोटे राय, दुर्गेश राय, करुणेश राय, आद्या राय, आकाश राय, नागेंद्र शर्मा, शंभु कुशवाहा, चंचल ठाकुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।