भाकियू राष्ट्रवादी के कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता, वर रक्षा कार्यक्रम में हुई सहभागिता
भाकियू राष्ट्रवादी के कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता, वर रक्षा कार्यक्रम में हुई सहभागिता
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवां
पाली, गोरखपुर थाना सहजनवां क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड पाली के ग्राम पंचायत वाहिलपार पाली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत की निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी की ब्लॉक अध्यक्षा उर्मिला चौरसिया के यहां आयोजित वर रक्षा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए संगठन के पदाधिकारी पहुंचे।
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश महासचिव संत राज यादव उर्मिला चौरसिया के आवास पर पहुंचे और कार्यक्रम में सहभागिता की। उनके साथ संगठन की कई महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान किसान संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ता श्याम कुमार चौरसिया सरिता सुशील मुन्नी शीला सुनीता रेनू, उर्मिला सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिगोबिन्द चौबे एवं समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।