मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) 

Dec 23, 2025 - 19:24
 0
मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) 

मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) 

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर

 
 जिला प्रोबेशन अधिकारी डी0सी0 त्रिपाठी ने बताया की मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज 5.0) द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं कि सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये मिशन शक्ति 50 का विशेष अभियान के अनुपालन में आज जनपद के विकास खण्ड पडरौना के दो विद्यालय स्व० रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेण्डरी विद्यालय एवं राजकुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरस्थान में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत हब फार इम्पावरमेन्ट ऑफ यूमेन टीम के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा बाल विवाह पर विशेष चर्चा करते हुए बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में विद्यालय की छात्राओं को बताया गया साथ ही बाल विवाह ना करने हेतु प्रेरित किया गया एवं अभिषेक कुमार सिंह, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर चाइल्ड हेल्प लाईन द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि यदि आपके आस-पास कोई भी कम उम्र की लड़की या लड़के की शादी होती है तो उसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नं० 1098 पर सूचित करें। इसके साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती रीता यादव केन्द्र प्रशासिका वन स्टॉप सेन्टर द्वारा महिला कल्याण विभाग की संचालित सभी लाभकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) वन स्टॉप सेंटर, मानस मिश्रा, काउण्सलर द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन, एवं श्रीमती बन्दना गुप्ता, विशेष दत्तक ग्रहण इकाई आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा उक्त योजनाओ की लाभ लेने/दिलाने हेतु विद्यालय के छात्र छात्राओ से अनुरोध किया गया।
 इसके साथ ही प्रीति सिंह, जेण्डर स्पेसलिस्ट द्वारा प्रदेश में संचालित सभी हेल्पलाईन नम्बर जैसे चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, वन स्टाप सेन्टर 181, महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090, 112, 106, 102 के बारे में भी विस्तृत जानकारी देते हुए इसके उपयोगिता के बारे में बताया गया। 
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग से  बन्दना कुशवाहा, प्रीती सिंह जेण्डर स्पेशलिस्ट,  मुनीष कुमार, कम्प्यूटर सहायक, विद्यालय से प्रधानाचार्य  विनोद कुमार त्रिपाठी एवं अजीत कुमार, अध्यापक सुशील कुमार, अर्जुन पाण्डेय, संजय कपूर, अजय सिंह, रजनीश सिंह, आदिति सिंह एवं रामवृक्ष गिरि आदि के साथ साथ विद्यालय के समस्त शिक्षकगण तथा सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित रही। कार्यक्रम का समापन डिस्ट्रिक मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल विवाह न करने हेतु शपथ दिलाया गया।