गोरखपुर थाना सहजनवा निवासी अरुण कुमार (पुत्र लालमन यादव, ग्राम एकम, पोस्ट एकडंगी, थाना मुंडेरवा, जिला बस्ती) ने अपनी पत्नी खुशी सिंह और उसके ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अरुण ने बताया कि उनकी पत्नी 31 जुलाई 2025 को अपने मौसी अमरजीत सिंह (निवासी वार्ड नंबर 10, दिग्विजयनाथ नगर पंचायत, चौक बाजार, जिला महाराजगंज) के बच्चे के मुंडन कार्यक्रम में गई थीं। 5 अगस्त 2025 को खुशी सिंह उनके किराए के रूम (मोहल्ला लुचुई, सहजनवा) से 70,000 रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने लेकर चली गईं। बाद में अरुण को पत्नी के बैंक खाते में 12.65 लाख रुपये जमा होने और मोबाइल पर संदिग्ध चैट्स मिलने की जानकारी हुई। अरुण का आरोप है कि उनकी पत्नी को ससुराल पक्ष ने डिजिटल धोखाधड़ी में शामिल किया और धमकियां देकर मामले को दबाने की कोशिश की।अरुण ने पुलिस अधीक्षक बस्ती और सहजनवा थाने में शिकायत दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।