बी०आई०टी बुद्धा बसंत महोत्सव में खेल एवं डी० जे० नाइट का आयोजन
बी०आई०टी बुद्धा बसंत महोत्सव में खेल एवं डी० जे०
नाइट का आयोजन
अमिट रेखा/ संत राज यादव /सहजनवा /गोरखपुर
बुद्धा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गीडा गोरखपुर में चार दिवसीय बुद्धा बसंत महोत्सव के दुसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुण कुमार एस० (आई०पी०एस०) सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी गीड़ा, गोरखपुर के कर कमलो द्वारा हुआ, शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि इन चार दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों के लिए विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे जहां छात्रों को खेल एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बल मिलेगा, वहीं नवीन तकनीकी की जानकारी हेतु आयोजित कार्यक्रम लाभप्रद रहेगा। अपनी शारीरिक ऊर्जा की क्षमता के आकलन हेतु खेल प्रतिस्पर्धा होगी। वही तन व मन को प्रसन्न करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन चार दिवस में छात्र को भरपूर आनंद की प्राप्ति होगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि छात्र की सबसे बड़ी ताकत उसका स्वयं पर अनुशासन होना है अगर आप अनुशासित है तो मंजिल को प्राप्त करना बेहद आसान होगा। छात्र जीवन व स्वर्णिम समय है जिसमें की गई संघर्ष एवं मेहनत की तपस्या आपको जीवन पर्यान्त सुकून प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक पल आपके भविष्य रूपी इमारत की एक-एक ईट है इसे निरर्थक ना जाने दे क्योंकि आज का यह समय कल वापस लौटकर आपको नहीं मिलेगा अपितु आपके लिए मात्र पछतावा ही शेष रह जाएगा।
अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के सचिव डॉ० रजत अग्रवाल ने कहा कि बुद्धा ग्रुप प्रतिवर्ष इस तरह के आयोजन को आयोजित कर छात्रों को स्वआंकलन का अवसर प्रदान करने का मंच है स्पर्धा, ताकि भविष्य की प्रतिस्पर्धा हेतु छात्र कितना तैयार है इसका आकलन छात्र स्वयं कर सके। आज के स्पर्धा कार्यक्रम में बैडमिंटन, वेट लिफ्टिंग, खो-खो, एथलेटिक्स, कैरम, टेबल टेनिस, सहित तमाम प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, संतोष त्रिपाठी, डॉ रुप रंजन, डॉ० आशीष सिंह, डॉ० लतेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ० अभिषेक त्रिपाठी, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, डा० शोभालाल, प्रो० एच० एन० सिंह, सी०टी०ओ० विजय श्रीवास्तव, प्रो० अवधेश तिवारी, मनीष कुमार गुप्ता, अर्जुन यादव, श्याम बिहारी लाल, उज्जवल श्रीवास्तव सहित संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, शिक्षक कर्मचारी व छात्राएं उपस्थित थे।