टीकाकरण उत्सव में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
टीकाकरण उत्सव में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अमिट रेखा /विनोद कुशवाहा/ जटहा बाजार /कुशीनगर
विशुनपुरा ब्लॉक के पूर्नहा बुजुर्ग स्थित एएनएम केंद्र पर बुधवार को टीकाकरण उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची एएनएम बबीता देवी ने ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है।एएनएम ने विशेष रूप से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में यदि कोई बच्चा (1 दिन से 15 वर्ष आयु तक) बुखार से पीड़ित पाया जाए तो उसकी जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग या ग्राम प्रधान को दें, ताकि जरूरी कदम उठाए जा सकें।
कार्यक्रम के दौरान बीपीएम दीपक कुमार, एएनएम बबीता देवी, मॉनिटर मुकेश तिवारी, यूनिसेफ मॉनिटर अनुराग, आशा सरोज पाल, आंगनबाड़ी उर्मिला देवी, कोटेदार चंदन कुशवाहा, ग्राम प्रधान बबलू अंसारी सहित बड़ी संख्या में टीकाकरण के लिए आए बच्चे और गर्भवती महिलाएँ मौजूद रहीं।
यह टीकाकरण उत्सव ने न सिर्फ लोगों को जागरूक किया बल्कि स्वास्थ्य विभाग पर ग्रामीणों के भरोसे को और मजबूत किया है।