जिलाधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

Oct 13, 2026 - 14:22
 0
जिलाधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया  तथा मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

जिलाधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया

तथा मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

अमिट रेखा/अजय पटेल/महराजगंज, 
 

शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी  गौरव सिंह सोगरवाल ने लेहड़ा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया तथा मंदिर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

- निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्गों, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उपलब्ध इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर में दर्शन के लिए पुरुषों एवं महिलाओं की अलग-अलग प्रवेश और निकास व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीड़ का दबाव न बढ़े, महिलाओं को समस्या न हो और दर्शन सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग कराते हुए प्रवेश एवं निकास मार्गों को स्पष्ट रूप से चिह्नित करने के निर्देश भी दिए।
 -  जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर एवं आसपास नियमित साफ-सफाई कराने, कूड़े के उचित निस्तारण तथा पर्याप्त स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार मोबाइल शौचालय स्थापित कराने के लिए नगर पंचायत बृजमनगंज को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर मार्ग पर आवागमन सुचारु बनाए रखने, अनावश्यक जाम रोकने तथा वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही एंबुलेंस एवं आपातकालीन चिकित्सा सेवा हेतु मेडिकल टीम को तैनात रखने का निर्देश दिया। 
- उन्होंने पार्किंग,बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण के संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले दिनों में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी तथा अराजक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भीड़ प्रबंधन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।
 -  जिलाधिकारी  ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्त  निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरेंदा  प्रेम शंकर पांडेय, क्षेत्राधिकारी फरेंदा, तहसीलदार फरेंदा  वशिष्ठ वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।