गोरखपुर की दमदार पुलिसिंग के बाद अब पडरौना की कमान संभालें पंकज कुमार सिंह

Nov 28, 2026 - 11:19
 0
गोरखपुर की दमदार पुलिसिंग के बाद अब पडरौना की कमान संभालें पंकज कुमार सिंह

गोरखपुर की दमदार पुलिसिंग के बाद अब पडरौना की कमान संभालें पंकज कुमार सिंह

कोतवाली, तिवारीपुर और बांसगांव में निभा चुके हैं थाना प्रभारी की जिम्मेदारी

               कुशीनगर एसपी ने सौंपी अहम कमान

अमिट रेखा/संत राज यादव/सहजनवा गोरखपुर /कुशीनगर

 गोरखपुर में अपनी प्रभावशाली पुलिसिंग और कार्यशैली से पहचान बनाने वाले अनुभवी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह को अब कुशीनगर जिले की पडरौना कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गैर जनपद स्थानांतरण के बाद कुशीनगर पुलिस अधीक्षक ने उनके अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें पडरौना जैसे महत्वपूर्ण कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है।
पंकज कुमार सिंह गोरखपुर में तैनाती के दौरान शहर के कोतवाली थाना, तिवारीपुर थाना और बांसगांव थाना समेत कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने, संवेदनशील मामलों में तत्परता दिखाने और जन शिकायतों के निस्तारण को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई।गोरखपुर में उनकी पुलिसिंग को लेकर अक्सर चर्चा रही। थाना स्तर पर प्रभावी कार्रवाई, अपराध नियंत्रण और जनता के बीच पुलिस की सक्रिय मौजूदगी को उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा माना जाता रहा है।पडरौना कोतवाली जिले की प्रमुख कोतवालियों में शामिल है। यहां अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, शांति व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस के सामने प्रमुख चुनौतियां रहती हैं। ऐसे में अनुभवी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की तैनाती को पुलिसिंग के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।