राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सेवरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Jan 28, 2026 - 07:13
 0
राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सेवरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सेवरही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

अमिट रेखा /प्रदीप कुमार श्रीवास्तव /कुशीनगर 

26 जनवरी को जनपद कुशीनगर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास, सेवरही में गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार गुप्ता, सदस्य जिला पंचायत कुशीनगर एवं प्रदेश परिषद सदस्य, भारतीय जनता पार्टी रहे।
मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक द्वारा छात्रावास में चल रहे निर्माण एवं सुधार कार्यों की जानकारी दी गई तथा रविवार को किए जा रहे श्रमदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को पुरस्कार एवं मिष्ठान का वितरण किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के माध्यम से छात्र-छात्राओं में देशभक्ति, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया गया।