खलीलाबाद में हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

Sep 11, 2026 - 11:52
 0
खलीलाबाद में हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

खलीलाबाद में हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक

सवार युवक की मौत, ट्रक को पुलिस ने पकड़ा

अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा गोरखपुर 

संतकबीरनगर / खलीलाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनी होटल के सामने 10 सितंबर दिन वृहस्पतिवार  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चेचौली, थाना हरपुर बुदहट, गोरखपुर निवासी विकास यादव उर्फ पहलवान पुत्र द्वारिका यादव, उम्र करीब 30 वर्ष, अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भागने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक एसडीएम की गाड़ी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और उसे रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।
पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।