अतिक्रमण से हो रही राहगीरों को परेशानी 

Dec 14, 2025 - 18:02
 0
अतिक्रमण से हो रही राहगीरों को परेशानी 

अतिक्रमण से हो रही राहगीरों को परेशानी 

अमीट रेखा/अजीत मिश्र/सिसवा नाहर/कुशीनगर 

सेवरही विकास खण्ड के सिसवा नाहर बाजार में सड़क पर दुकानदारों और ठेला वालों के द्वारा रोड पर अतिक्रमण करके दुकान चलाया जा रहा है। इस बाजार में दुकानदार अपना समान और ठेले वाले सड़क के किनारे रख दे रहे हैं जिसके वजह से लोगों को आने जाने में हो रहीं हैं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं गन्ने का सीजन होने के वजह से जब सुगर मिल की ट्रकें इस रास्ते से होकर गुजर रहीं हैं तो घंटों तक सड़क जाम हो जा रहा है। आमजनमानस को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अतिक्रमण से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। वहीं जाम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में  काफी रोष है। आए दिन ये समस्या होती रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस मामले पर कई बार चेताया तब भी ये स्थिति बनी रहती है।