समता समाज पार्टी का गठन, सुरेन्द्र कुमार दूबे सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
समता समाज पार्टी का गठन
सुरेन्द्र कुमार दूबे सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत
अमिट रेखा संतराज यादव सहजनवा
गोरखपुर बड़हलगंज उत्तर प्रदेश समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल मंत्र के साथ समता समाज पार्टी की विधिवत स्थापना की गई। पार्टी कार्यालय ग्राम-दौम्हाँ, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर में आयोजित स्थापना बैठक में संगठन के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से सुरेन्द्र कुमार दूबे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके नेतृत्व पर सभी ने विश्वास व्यक्त किया।इसके साथ ही संगठन के अन्य प्रमुख पदों पर भी चुनाव संपन्न हुआ
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव,राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव,अजय पाण्डेय,राष्ट्रीय,महासचिव नीतू पाण्डेय,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कंचन दूबे,राष्ट्रीय सचिव बिरेन्द्र कुमार निषाद,नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार दूबे ने कहा कि समता समाज पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना पहुँचाना और वंचित, शोषित वर्ग की आवाज को बुलंद करना है। पार्टी संविधान में निहित समता के सिद्धांतों पर कार्य करेगी।
इस अवसर पर राकेश दूबे, शालिनी दूबे, धर्मेन्द्र, बृजेश मौर्या, रामप्रवेश, दिक्षा दूबे, संजीव कुमार, अजय प्रकाश सिन्हा, शत्रुघ्न सिंह, जितेन्द्र, मनीष, दयानन्द, बहादुर, योगेन्द्र दूबे, लीलावती, राजमती देवी, अनीष यादव, अमरजीत, मोनू सिंह, अजय, अनिल, अमरेन्द्र, महेन्द्र, परमिला पाण्डेय, तीरन तिवारी, पूनम शर्मा, आलोक, नीलम शुक्ला, सरिता गुप्ता, प्रतिभा पाण्डेय, नन्दनी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पत्रकार साथी एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।