मतदाताओं के लिए 10, 11, 12-12-2025 तीन दिन विशेष अभियान

Dec 11, 2025 - 13:06
 0

मतदाताओं के लिए 10, 11, 12-12-2025 तीन दिन विशेष अभियान

 जनपद में ASD मार्क मतदाता को पुनः खोजा जाय

अमिट रेखा/ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव/ कुशीनगर 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने अवगत कराया है कि अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर जनपद में निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) का कार्य चल रहा है। जिसमें विधान सभावार गणना प्रपत्र वितरित किये गये तथा 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग कराते हुए जिन मतदाता द्वारा अबतक अपने गणना प्रपत्र वापस जमा नही किये गये, ऐसे मतदाता जो अनुपस्थित थे, जिसकी मृत्यु हो गयी है, या दोहरी प्रविष्ठि है ऐसे लोगो के गणना प्रपत्र ASD (अनुपस्थित एवं शिफ्टेड तथा मृत्यु) डाला गया है।
    उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी ASD र्माक मतदाता को पुनः चेक कर लिया जाय, जिससे वास्तविक मतदाता ASD श्रेणी में मार्क न हो।
जनपद में जिन मतदाताओं का गणना प्रपत्र किसी कारणवश डिजिटाइज्ड नही हो पाया है उन मतदाताओं के लिए दिनांक 10, 11, 12-12-2025 तीन दिन विशेष अभियान चलाया जायेगा। जनपद में ASD मार्क मतदाता को पुनः खोजा जाय, तथा जिन मतदाता का नाम त्रृटिवश ASD सूची में पड़ गया है। उन मतदाताओं का क्राश चेकिंग करा कर सही मैपिंग किया जायेगा। इस कार्य हेतु अतिरिक्त अधिकारी लगाकर जाॅच कराया जाये।