वैष्णुपुरम उत्थान संस्था के गठन एवं पदाधिकारियों संबंधी बैठक वैष्णुपुरम में संपन्न 

Sep 10, 2026 - 18:40
 0
वैष्णुपुरम उत्थान संस्था के गठन एवं पदाधिकारियों संबंधी बैठक  वैष्णुपुरम में संपन्न 

वैष्णुपुरम उत्थान संस्था के गठन एवं पदाधिकारियों संबंधी बैठक

वैष्णुपुरम में संपन्न 

अमिट रेखा/धीरज पांडेय/गोरखपुर 

विष्णुपुरम, वार्ड संख्या 64 के सम्मानित नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक शेषनाथसोनी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास, जनहित, सामाजिक उत्थान, आपसी सहयोग तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के उपरांत उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों की सर्वसम्मति से “वैष्णुपुरम उत्थान संस्था” की स्थापना करने का निर्णय लिया गया।
संस्था के सुचारू संचालन एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं संरक्षकों का सर्वसम्मति से चयन एवं नियुक्ति की गई,                       पदाधिकारी निम्नवत -अध्यक्ष शेषनाथ सोनी,उपाध्यक्ष  दिनेश शुक्ला उपाध्यक्ष, (महिला) मीरा दुबे सचिव देवानंद मढ़ी त्रिपाठी संयुक्त सचिव संजय भारती संगठन मंत्री दिव्य स्वरूप पांडेय मुख्य सलाहकार प्रशांत सिंह. कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह कानूनी सलाहकार पंकज श्रीवास्तव उपाध्यक्ष  रणजीत सिंह सदस्य-सचिव रतन कुमार श्रीवास्तव सदस्य सत्यम शर्मा सदस्य  किरन देवी संरक्षक मंडल निम्नलिखित सम्मानित नागरिकों को संस्था के संरक्षक के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, गंगाधर दुबे, ओम प्रकाश लाल श्रीवास्तव, निरुपमा शर्मा, डॉ. सुधाकर शुक्ला बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवगठित वैष्णुपुरम उत्थान संस्था के माध्यम से क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, सुरक्षा, नागरिक सुविधाओं, सामाजिक समरसता एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में उपस्थित सभी सम्मानित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।