बेकाबू ट्रेलर पलटा, डंपर समेत 4 गाड़ियां टकराईं:3 की मौत, 6 गंभीर, कुशीनगर में बुजुर्ग को बचाने में दूसरी लेन पर आया
अमिट रेखा/ शमसाद अंसारी /कुशीनगर
यूपी के कुशीनगर में एक ट्रेलर सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने में डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन पर जाकर पलट गया। जिसके बाद उससे डंपर, ई रिक्शा समेत 4 गाड़ियां टकरा गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 घायल हैं।हादसे में ई-रिक्शा पर सवार 7 लोग, ट्रैक्टर व बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसा पकवा इनार कस्बे में बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ।ई-रिक्शे पर सवार लड़की घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 9 घायलों को कसया सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। 7 गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज पडरौना भेजा गया। वहां ई-रिक्शा सवार 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि बाइक सवार युवक का कसया में ही इलाज चल रहा है।बुजुर्ग को बचाने में डिवाइडर पर चढ़ा ट्रेलर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- ट्रेलर तमकुहीराज से गोरखपुर के लिए जा रहा था। पकवा इनार कस्बे के पास बुजुर्ग सड़क क्रॉस कर रहा था। ट्रेलर चालक ने बुजुर्ग को बचाने के लिए गाड़ी को डिवाइडर की तरफ अचानक मोड़ दिया, जिससे ट्रेलर डिवाइडर को पार कर दूसरी लेन पर आ गया।
इसी दौरान दूसरी लेन पर एक दूसरा ट्रेलर आ गया। इससे दोनों की टक्कर हो गई। पहला वाला ट्रेलर हाईवे पर ही पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रैक्टर, ई-रिक्शा और बाइक भी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे के बाद लोग छिटककर सड़क पर गिरे। एक युवक का सिर फट गया, मौके पर ही उसने दम तोड़देवरिया और कुशीनगर के लोगों की मौत
हादसे में देवरिया के सहोदर पट्टी गांव के केशव राजभर (21) पुत्र रविन्द्र राजभर, कुशीनगर के निवासी रामविलास (58) समेत तीन की मौत हो गई। तीसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
घायलों में अजय सिंह (46) पुत्र चंद्रिका सिंह निवासी श्यामपुर हतवा, चंदन कुमार (25) पुत्र दुखी निवासी सुंदर पट्टी, शिव कुमारी (42) पत्नी विजय प्रसाद निवासी भैंसहा, लक्ष्मी (16) पुत्री हरिराम और काजल सिंह (16) पुत्री उपेंद्र निवासी पकवा इनार घायल हैं। जबकि एक घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
डॉक्टर बोले- एक ब्रॉड डेड था, दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ा
कसया सीएचसी के प्रभारी डॉ मारकंडे चतुर्वेदी ने बताया- अस्पताल लाए गए 9 लोगों में एक ब्रॉड डेड था। जबकि बाकी 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। दिया। जबकि बाकी 8 घायल चीखने चिल्लाने लगे। घटना के तुरंत बाद पहुंची 108 एम्बुलेंस की 5 गाड़ियों ने 9 लोगों को सीएचसी पहुंचाया।डॉक्टर बोले- एक ब्रॉड डेड था, दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ा
कसया सीएचसी के प्रभारी डॉ मारकंडे चतुर्वेदी ने बताया- अस्पताल लाए गए 9 लोगों में एक ब्रॉड डेड था। जबकि बाकी 8 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल की मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है।