बार संघ चुनाव में अशोक राय अध्यक्ष व अमरनाथ सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए

Jan 16, 2026 - 17:14
Jan 18, 2026 - 07:27
 0
बार संघ चुनाव में अशोक राय अध्यक्ष व अमरनाथ सिंह महामंत्री निर्वाचित हुए

                       बार-संघ-चुनाव

अशोक-राय-अध्यक्ष-व-अमरनाथ-सिंह-महामंत्री-निर्वाचित

         अमिट रेखा/ आर.एन.पाण्डेय तमकुहीराज

बार संघ तमकुहीराज का चुनाव भारी गहना गहमी के बीच संपन्न हुआ। बार संघ के चुनाव में कुल 158 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना उपरांत अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राय, महामंत्री पद पर अमरनाथ सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव संचालन समिति के सदस्यों ने विजयी घोषित किए गए प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र देकर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दिया।

शुक्रवार को बार संघ तमकुहीराज का चुनाव में कुल 161 अधिवक्ता मतों के सापेक्ष कुल 158 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। भारी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अशोक कुमार राय को 112 जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शंभू सिंह को 46 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद पर अमरनाथ सिंह को 73 मत, अवनीश मिश्र को 35 मत, जाबिर अली को 43 मत, अखिलेश तिवारी को 6 मत एवं एक अवैध मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद को 72, ब्रजेश पाण्डेय को 70 एवं उमेश वर्मा को 6 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार राय, महामंत्री पद पर अमरनाथ सिंह एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोविन्द प्रसाद को चुनाव संचालन समिति ने विजयी घोषित किया। चुनाव संचालन समिति के चेयरमैन रामेश्वर गुप्ता, राकेश राय, दीपक पाण्डेय, रामप्रवेश सिंह एवं विनोद चौबे ने विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र देते हुए उन्हें विजयी घोषित किया। बार संघ चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर गुप्ता, प्रद्युम्न चौबे, सत्येन्द्र मणि, अशोक पाण्डेय, अखिलेश्वर द्विवेदी, संतोष गुप्ता, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, राजकुमार उर्फ प्रिंस तिवारी, अजय राय, आरएन पाण्डेय, मार्कण्डेय वर्मा, विनोद सिंह पटेल, दीपक राय, मुकेश गौतम, अभिलाष श्रीवास्तव, क्लामुद्दीन, मनीष श्रीवास्तव, विनय लाल, अरविंद कुशवाहा ,सतेंद्र मिश्रा,राजेश राय,मनोज कुमार सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामना दिया।