पथरदेवा में किसान मेले का आगाज, आधुनिक खेती के गुर सीख रहे अन्नदाता

Oct 17, 2026 - 20:12
 0
पथरदेवा में किसान मेले का आगाज, आधुनिक खेती के गुर सीख  रहे अन्नदाता
पथरदेवा में किसान मेले का आगाज, आधुनिक खेती के गुर सीख  रहे अन्नदाता

पथरदेवा में किसान मेले का आगाज, आधुनिक खेती के गुर सीख

रहे अन्नदाता

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मेले का किया उद्घाटन 

किसानों को निःशुल्क बांटी गई तोरिया बीज की मिनीकिट

अमिट रेखा /बघौचघाट/ देवरिया


पूर्व मंत्री स्व. रविन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि के अवसर पर पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय किसान मेले का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मेले का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में आयोजित इस मेले में किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीजों और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।मेले के दौरान रबी सीजन 2026-27 के तहत राज्य सहायतित योजना में चयनित किसानों को तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए दो-दो किलोग्राम तोरिया (लाही) बीज की मिनीकिट निःशुल्क वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य तिलहन उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों को इसकी खेती के लिए प्रोत्साहित करना है।कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने तथा फसलों को कीटों से बचाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। मेले में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, भूमि संरक्षण, उद्यान और लघु सिंचाई विभाग सहित इफको एवं कृभको के स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं, अनुदान और आधुनिक कृषि उपकरणों के बारे में जानकारी दी जा रही है।कार्यक्रम में देवरिया सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य रितु शाही, पूर्व विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा संजय सिंह सैंथवार, नीरज शाही, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी पति त्रिपाठी,विजय बहादुर दुबे, ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही,प्रधान संघ अध्यक्ष मुरारी मोहन शाही,जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह,कृपा शंकर उपाध्याय, संजय सिंह सैंथवार,मंडल अध्यक्ष  हरीश शाही उर्फ जीपु,अध्यक्ष तरकुलवा जनार्दन कुशवाहा,नगर अध्यक्ष पथरदेवा क्रांति सिंह,विनोद सिंह कुशवाहा,प्रमुख सचिव कृषि डॉ. एमकेएस सुंदरम, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक गोरखपुर मंडल, उप कृषि निदेशक देवरिया, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. मान्धाता सिंह समेत अन्य अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक और किसान मौजूद रहे।