नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

Oct 17, 2026 - 20:28
 0
नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित

अमिट रेखा/संतराज यादव/सहजनवा गोरखपुर 

खजनी क्षेत्र के श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी पी जी कालेज रुद्रपुर, खजनी में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का सीनीयर छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया तथा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा शुभांकित आर्या (चिकित्सक बी आर डी मेडिकल कॉलेज) ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षा से कोई आगे नहीं जाता,शिक्षा के साथ-साथ संस्कार कि भी अहमियत होती है और यह संस्कार बिना अनुशासन के नहीं प्राप्त होता। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि अजय यादव (संकायाध्यक्ष फार्मासिस्ट संकाय) तथा अध्यक्षता कर रही  रीना मसीह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ लता श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर बी एड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सतीश जायसवाल,डा आलोक रंजन भारद्वाज,डा सीमा पांडेय, डा अजय शर्मा,डा सत्येंद्र कुमार, सागरिका सिंह,सुषमा शुक्ला,जया चौधरी, अवनिश कुमार पांडेय,डा राघवेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीराम सिंह,अजय सिंह,डा अविनाश पति त्रिपाठी, सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी, बालमुकुंद त्रिपाठी,राकेश कुमार शुक्ला, आकाश शुक्ला सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।