तेज-तर्रार उपनिरीक्षक अंजय सिंह बने शाहपुर के नए थानाध्यक्ष
तेज-तर्रार उपनिरीक्षक अंजय सिंह बने शाहपुर के नए थानाध्यक्ष
अमिट रेखा / संतराज यादव / सहजनवा गोरखपुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कौस्तुभ ने तेज-तर्रार उपनिरीक्षक अंजय सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें शाहपुर थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया है।
उपनिरीक्षक अंजय सिंह इससे पहले जनपद की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों पर बतौर चौकी प्रभारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई चर्चित और चुनौतीपूर्ण मामलों के सफल खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सक्रिय कार्यशैली, अपराध नियंत्रण की क्षमता और बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए एसएसपी ने पहली बार उन्हें किसी थाने की कमान सौंपते हुए शाहपुर थाने का थाना अध्यक्ष बनाया है।
पुलिस महकमे में उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में शाहपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक मजबूती मिलेगी।