कुर्मीपट्टी बूथ पर मतदाता नाम कटौती का आरोप, सपा ने किया विरोध

Feb 11, 2026 - 08:07
 0
कुर्मीपट्टी बूथ पर मतदाता नाम कटौती का आरोप, सपा ने किया विरोध

कुर्मीपट्टी बूथ पर मतदाता नाम कटौती का आरोप, सपा ने किया विरोध

अमिट रेखा/बघौचघाट/देवरिया

पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा कुर्मीपट्टी स्थित बूथ संख्या–283 पर मंगलवार को गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सत्ता पक्ष के बूथ लेवल एजेंट (BLA) द्वारा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) पुष्कर मिश्रा को 72 जीवित मतदाताओं की सूची सौंपी।जिनका संबंध एक ही समुदाय से बताया जा रहा है, ताकि उनके नाम मतदाता सूची से कटवाए जा सकें।सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के निर्देश पूर्व प्रमुख संजय कुमार मल्ल एवं  पर समाजवादी पार्टी की एक टीम तत्काल मौके पर पहुँची। टीम में विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश राय, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिंह सेंगर, छात्र सभा महासचिव मुराद अहमद सहित गाँव के पार्टी के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने BLO से मुलाकात कर स्पष्ट कहा कि किसी भी निर्दोष और जीवित मतदाता का नाम सूची से न काटा जाए। लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष मताधिकार सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासन को आगाह किया कि मतदाता सूची से छेड़छाड़ की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस संबंध में पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सत्ता पक्ष के इशारे पर एक समुदाय के मतदाताओं के नाम कटवाने का सुनियोजित प्रयास लोकतंत्र पर आघात है। समाजवादी पार्टी हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।