अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 07 गिरफ्तार, 45 लीटर शराब व 600 किलो लहन नष्ट

Feb 28, 2026 - 19:44
 0
अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 07 गिरफ्तार, 45 लीटर शराब व 600 किलो लहन नष्ट

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 07 गिरफ्तार, 45 लीटर शराब व 600 किलो लहन नष्ट

अमिट रेखा / तरकुलवा / देवरिया

जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना तरकुलवा पुलिस एवं आबकारी टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कोन्हवलिया से कुल 07 अभियुक्त/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्ता लालमती देवी पत्नी विशुनदेव निषाद, फूलमती पत्नी परसन, ज्योति निषाद पत्नी शंकर निषाद एवं बबिता देवी पत्नी शिवकुमार निषाद निवासीगण ग्राम कोन्हवलिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया।वहीं दूसरी कार्रवाई में 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त दुर्गेश निषाद पुत्र पलिता निषाद, सचिन निषाद पुत्र धर्मदेव निषाद एवं राजनाथ निषाद पुत्र स्व. रामछबिला निवासीगण ग्राम कोन्हवलिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया।मौके से कुल 600 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया तथा बरामद अवैध कच्ची शराब को कब्जे में लेकर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-56/2026 व 57/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस संयुक्त अभियान में थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह, व0उ0नि0 संजय सिंह चंदेल, का0 अजय कुमार यादव, का0 मदन कुमार, म0का0 नेहा सिंह, म0का0 गरिमा पाल, आबकारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, प्रधान आबकारी सिपाही दूबे प्रसाद, प्रधान आबकारी सिपाही बालेन्द्र राय, आबकारी सिपाही पंकज चौधरी, आबकारी सिपाही परमात्मा सिंह तथा महिला आबकारी सिपाही कु0 रीता वर्मा शामिल रहीं।