हड़ताल समाप्त,काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मचारी - एमडी एनएचएम का लिखित आश्वासन मिला

Oct 17, 2026 - 21:12
 0
हड़ताल समाप्त,काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मचारी   - एमडी एनएचएम का लिखित आश्वासन मिला

हड़ताल समाप्त,काम पर लौटे एनएचएम संविदा कर्मचारी

- एमडी एनएचएम का लिखित आश्वासन मिला

 अमिट रेखा/तुर्कपट्टी,कुशीनगर

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) के आह्वान पर विगत 6 अक्टूबर से चल रहा चरणबद्ध आंदोलन समाप्त हो गया।संगठन की मांगों पर शासन स्तर से लिखित सहमति मिलने के बाद आज 17 अक्टूबर से सभी कर्मचारी वापस अपनी ड्यूटी पर लौट आए हैं, जिससे जिले में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर पटरी पर आ गई है और आम जनता को बड़ी राहत मिली है।

    मिशन निदेशक,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में संगठन के प्रतिनिधियों एवं मिशन के अधिकारियों के बीच दिनांक 14 अक्टूबर की बैठक में प्रमुख माँगो मेंन्यूनतम वेतन 18,000 रुपये,20 प्रतिशत एचआरए के लिए डीजी-एमएच को पत्र प्रेषित, ईपीएफ,ग्रेच्युटी,सीसीएल,ईएल, स्पेशल लीव,10-15-20 प्रतिशत लॉयल्टी बोनस,सभी कार्मिकों व परिवार को 10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा,एनटीईपी में मोबिलिटी भत्ता 45,000 रुपये पीओएल व 2,000 रुपये रखरखाव को फिक्स्ड टीए के रूप में वेतन में जोड़ना।धरना अवधि की अनुपस्थिति पर किसी भी कर्मचारी के विरुद्ध कोई उत्पीड़न नहीं होगा।जिलाध्यक्ष कुशीनगर सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा विगत 12 तारीख से कार्य बहिष्कार से आम मरीजों को जो परेशानी हुई, इसके लिए हमें खेद है लेकिन यह हमारी मजबूरी थी। आज से सभी 800 सौ से अधिक एनएचएम कर्मचारी पूरी निष्ठा से ड्यूटी पर लौट आए हैं। स्वास्थ्य सेवाएं फिर से सुचारू रूप से चलेंगी।हमने सीएमओ महोदय से एमडी एनएचएम के निर्देशानुसार त्योहार से पूर्व वेतन भुगतान की मांग की है।उन्होंने संगठन के सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होकर मरीज हित में कार्य करें।