लखनऊ में टारगेट किलिंग की साजिश का खुलासा! यूपी एटीएस ने तीन आरोपियों को दबोचा, एक बाल अपचारी निगरानी में

Oct 31, 2026 - 06:52
 0
लखनऊ में टारगेट किलिंग की साजिश का खुलासा! यूपी एटीएस ने तीन आरोपियों को दबोचा, एक बाल अपचारी निगरानी में

विदेशी पिस्टल और 20 कारतूस बरामद, पाकिस्तानी हैंडलर के निर्देश पर पुलिस या सेना के जवान को निशाना बनाने की साजिश का आरोप

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : लखनऊ। उत्तर प्रदेश एटीएस ने प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से कथित तौर पर जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान एक विदेशी पिस्टल और 20 विदेशी कारतूस बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।

एटीएस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों के पाकिस्तानी हैंडलर बताए जा रहे ‘राना भाई’ के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिसकर्मी या सेना के जवान की टारगेट किलिंग की साजिश रचने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी हैं।

नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

जांच एजेंसियां साजिश में कथित रूप से शामिल अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और वित्तीय लेन-देन से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का प्रयास है कि इस कथित नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

इस मामले में आगे की विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है। प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश की ओर से दी जा रही है।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र