तमकुहीराज पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सकुशल परिजनों को सौंपी गई

Nov 1, 2026 - 19:16
 0
तमकुहीराज पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सकुशल परिजनों को सौंपी गई

तमकुहीराज पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची सकुशल परिजनों को सौंपी गई

अखिलेश राय, कार्यकारी सम्पादक (अमिट रेखा) : तमकुहीराज/कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में पुलिस की तत्परता से गुमशुदा बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्ची तमकुहीराज ओवरब्रिज के समीप स्थित उजाला ऑर्थो केयर के पास मिली थी। बच्ची की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही तमकुहीराज चौकी इंचार्ज आकाश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने के लिए विभिन्न माध्यमों से संपर्क साधा। प्रयासों के बाद परिजनों को बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल से बच्ची के परिजनों ने राहत की सांस ली।

Akhilesh Rai कार्यकारी संपादक अमिट रेखा हिंदी दैनिक समाचार पत्र